सीबीएसई नई दिल्ली हिमाचल प्रदेश में नए मेंटर स्कूल बनाएगा। जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा में हुई सीबीएसई प्रिंसिपल वर्कशाप में अतिरिक्त निदेशक सुगंध शर्मा और संयुक्त निदेशक मोनिका कपूर ने यह खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि योजना के तहत स्कूल के प्राचार्य को 4-5 स्कूल दिए जाएंगे। ये प्राचार्य हर स्कूल का दो बार दौरा कर सीबीएसई को रिपोर्ट करेंगे। मेंटर बनने के लिए वर्कशाप में आना अनिवार्य है।
वर्कशॉप का लक्ष्य मेंटर प्रिंसिपल को हर फील्ड में परिपक्व बनाना था ताकि वे अन्य स्कूलों को गाइड कर सकें। संयुक्त निदेशक ने प्राचार्यों को सीबीएसई के अपनाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान प्रश्नों का भी दौर चला और एसाइनमेंट भी करवाई गई। कार्यशाला में प्राचार्यों को सीबीएसई की वेबसाइट दिन में दो बार देखने को कहा गया।