सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में प्रदेश के विद्यार्थियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने 95 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। हालांकि, बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय ने हिमाचल की अलग से कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की है, लेकिन कई विद्यार्थियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। इस उपलब्धि पर होनहार फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला के जेसीबी पब्लिक स्कूल के छात्र अभ्युदय ने सीबीएसई की बारहवीं (विज्ञान संकाय) कक्षा के घोषित नतीजों में शहर और पूरे प्रदेश भर में सर्वाधिक 97.2 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। वहीं लोरेटो कान्वेंट ताराहाल छात्रा नतल्या मंगत राणा ने कला संकाय में सबसे अधिक 97 फीसदी अंक अर्जित कर स्कूल में टॉप किया है।
इंजीनियर बनना चाहता है अभ्युदय
सिर से पिता का साया छिन जाने के बाद अभ्युदय ने कड़ी मेहनत कर पढ़ाई को ही अपना लक्ष्य बनाकर अपनी प्रतिभा को साबित किया है। मां डॉ. अंबिका चौहान ने बेटे की पढ़ाई पर पूरा ध्यान केंद्रित कर उसके सपनों को साकार करने का भरपूर प्रयास किया है।
विज्ञापन
अभ्युदय एक कुशल इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए है। इसके लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के लिए वह लंबे समय से तैयारी भी कर रहा है। इस बार परीक्षा भी दी है। इसमें उसने अच्छे अंक अर्जित कर आईआईटी के लिए अपनी सीट पक्की कर ली है।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की अवनी सोलंकी (विज्ञान संकाय) ने 96.8 प्रतिशत अंक, हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, हमीरपुर के आदित्य मेहता ने 96.4 फीसदी अंक जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना के अमन शर्मा नेे विज्ञान संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है।
Trending Videos
शानदार परीक्षा परिणाम पर जताई खुशी
राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता मच्छान
जेसीबी स्कूल की प्रधानाचार्य रेखा बाली ने बताया कि विज्ञान संकाय में स्कूल में निखिल डोगरा ने 93.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा, दिग्विजय जनारथा ने 93 फीसदी अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान पाया है। वाणिज्य संकाय में साधिका चौहान, शिवम शर्मा और काजल ने क्रमश 87, 85, और 84 फीसदी अंक लेकर पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
कला संकाय में एनी मुकुल ने 85 फीसदी, उज्जल ने 84 फीसदी और ओजस चौहान ने 80 फीसदी अंकों के साथ संकाय में पला दूसरा और तीसरा स्थान पाया है । स्कूल की प्रबंध निदेशिका कुशल मल्होत्रा ने स्कूल के शानदार परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और सभी छात्रों और अभिभावकों के साथ शिक्षकों को बधाई दी।
इन स्कूलों ने भी किया बेहतर प्रदर्शन
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर, हमीरपुर के आदित्य मेहता ने 96.4 फीसदी अंक, सुनाक्षी शर्मा ने 95.6 फीसदी और इक्षित शर्मा ने 95.2 फीसदी अंक हासिल किए। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की अवनी सोलंकी (विज्ञान संकाय) ने 96.8 प्रतिशत अंक और रावी रोहिल्ला ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला ऊना के अमन शर्मा ने विज्ञान संकाय में 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया है। डीएवी स्कूल न्यू शिमला की छात्रा दिव्यांशी चौहान ने कला संकाय में 95.4 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। राजधानी के दयानंद पब्लिक स्कूल की छात्रा अक्षिता मच्छान (मेडिकल) ने 95.6 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है।
इसी स्कूल की ही छात्रा अंकिता कंवर (मेडिकल) और रॉयल सेठी (नॉन मेडिकल) ने 95.4 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कुल्लू जिला के कैंब्रिज स्कूल की आलिया नाज ने 95.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। सोलन के दून वैली पब्लिक स्कूल नालागढ़ की छात्रा विजयता कुमारी ने साइंस विषय में 95.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं बीएल पब्लिक स्कूल सोलन (शामती) की छात्रा मौलिका शर्मा ने नॉन मेडिकल में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पालमपुर डीएवी पब्लिक स्कूल की देवश्रेया बाघला ने 95.6 अंक हासिल किए। गुरुनानक मिशन स्कूल पांवटा की आस्था गुप्ता ने 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए।
हिमाचल में सीबीएसई की बारहवीं कक्षा का नतीजा 89.2 प्रतिशत
सीबीएसई की बारहवीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणामों में हिमाचल प्रदेश का नतीजा 89.2 प्रतिशत रहा है। प्रदेश के सीबीसीई से मान्यता प्राप्त स्कूलों से 9488 छात्र दस दमा दो परीक्षा में बैठे, जिसमें से 8437 छात्र उत्तीर्ण हुए। कई छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
नतीजों की सबसे खास बात यह रही कि लड़कों के मुकाबले में लड़कियों की पासिंग परसेंटेज दस प्रतिशत अधिक रही है। सीबीएसई ने रविवार को बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड के राष्ट्रीय स्तर पर जारी मेरिट सूची में हिमाचल प्रदेश के किसी भी स्कूल का कोई टॉपर शामिल नहीं है।
बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय पंचकूला की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2016-17 की हुई बारहवीं कक्षा की परीक्षा में हिमाचल से 9488 छात्र शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में 5378 लड़के थे जबकि 4110 छात्राओं थीं। पास होने वाले छात्रों में लड़कियां 3869 रही, जबकि लड़के 4568 पास हुए। लड़कियों की सफलता का प्रतिशत 94.14 रहा जबकि लड़कों का 84.94 प्रतिशत रहा।