सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए है। इन परीक्षाओं में बतौर प्राइवेट परीक्षा देने वाले छात्र सीबीएसई की वेबसाइट cbse.nic.in पर जा कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रेगुलर पढ़ाई करने वाले दोनों कक्षाओं के छात्र और छात्राओं के एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल के लॉग इन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से ही खुलेंगे। जिसे स्कूल ही छात्रों को उपलब्ध करवाएंगे।
सीबीएसई इन दोनों बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र-छात्राओं को अपने एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती को दूर करने के लिए विशेष सुविधा देता है। अभिभावक और परीक्षार्थी एडमिट कार्ड में किसी तरह की गलती देखते हैं तो इसे सही करवा सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा सिटी कोऑर्डिनेटर अनुपम ने बताया कि सीबीएसई की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं। जिसे डाउनलोड किया जा सकता है। केवी जाखू के प्रधानाचार्य मोहित गुप्ता ने माना कि आनलाइन एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं, मगर स्कूलों के रेगुलर छात्रों के एडमिट कार्ड स्कूल ही डाउनलोड कर जारी करेगा।