फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं करनी पड़ेगी माथापच्ची, CBSE ने बदला 12वीं में गणित का पैटर्न

Thu, 25 Aug 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस बार विद्यार्थियों को गणित विषय में ज्यादा माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। सीबीएसई बोर्ड ने गणित विषय के प्रश्नपत्र के पैटर्न में बदलाव किया है। गणित के पेपर में 20 फीसदी प्रश्न ही कठिन होंगे। सीबीएसई बोर्ड के नए पैटर्न के अनुसार गणित के प्रश्नपत्र में अब 26 के स्थान पर 29 प्रश्न होंगे। प्रश्नपत्र में छात्रों को च्वाइस नहीं मिलेगी, जबकि चार से छह अंकों वाले सवालों में 30 फीसदी च्वाइस रहेगी।
विज्ञापन


दो अंक वाले प्रश्न को हल करने में छात्रों को आसानी होगी और समय भी कम लगेगा। सीबीएसई के एडिशनल डायरेक्टर और इंचार्ज रिसर्च एंड इनोवेशन सुगंध शर्मा के मुताबिक प्रश्न पत्र में रिमेंबरिंग के 20, अंडरस्टेंडिंग के 35, एप्लीकेशन आधारित 25, हॉट्स के 10 और इवेल्यूएशन के 10 फीसदी प्रश्न पूछे जाएंगे।

गणित विषय के प्रवक्ता कुमुदेश द्विवेदी ने कहा कि डिफिकल्टी लेवल के हिसाब से देखें तो 20 फीसदी सवाल बेहद आसान श्रेणी के होंगे। 60 फीसदी सवाल औसत श्रेणी के होंगे, जबकि 20 फीसदी सवाल ही ऐसे पूछे जाएंगे, जिनका डिफिकल्टी लेवल कठिन होगा। उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में कुल चार अंकों के चार सवाल वेरी शॉर्ट आंसर, 16 अंकों के आठ सवाल शॉर्ट आंसर, 44 अंकों के 11 सवाल लांग आंसर टाइप होंगे।
विज्ञापन


36 अंकों के छह सवाल लांग आंसर टाइप-2 होंगे। यानी कुल 100 अंकों के कुल 29 सवाल पूछे जाएंगे। गणित के प्रवक्ता संजीव सिकरवार कहते हैं कि पैटर्न में सुधार लाया गया है। पिछले दो सालों से कठिन प्रश्नों को केवल कम किया गया है। बाकी पैटर्न वही है। इस बदलाव से बच्चों को फायदा जरूर होगा।

इसलिए हुआ बदलाव
मार्च 2016 में बारहवीं बोर्ड परीक्षा में गणित के पेपर को लेकर छात्रों की शिकायत रही कि प्रश्नपत्र बहुत कठिन था। मामला संसद में भी उठा। इसके साथ ही प्रश्नपत्र के तनाव में आकर कुछ विद्यार्थियों ने गलत कदम उठा लिया था। बोर्ड ने शिकायतों मिलने के बाद अपनी मार्किंग स्कीम में छात्रों को राहत दी। अब इसी बात को ध्यान में रखकर बोर्ड ने इस बार प्रश्नपत्र को बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें