इसी बीच, विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश में नई सरकार का गठन हुआ। नई सरकार को बने भी चार माह बीत गए हैं, लेकिन अभी तक रिजल्ट घोषित नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने कहा कि वे अधिकारियों और मंत्रियों के कार्यालयों के चक्कर काट-काटकर थक गए हैं।
केसीसी बैंक की भर्ती के विभिन्न पदों के लिए प्रदेश के एक लाख 25 हजार बेरोजगारों ने आवेदन किया था। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने लिखित परीक्षा ली थी। सामान्य वर्ग के आवेदक से 600 रुपये और अन्य वर्गों के आवेदकों से 400 रुपये फीस वसूली गई थी। केसीसी बैंक में इस भर्ती प्रक्रिया से 216 पद भरे जाने हैं।