फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यदिवस पर होगा टीजीटी नॉन मेडिकल का टेट, अभ्यर्थियों ने उठाई शेड्यूल बदलने की मांग

Tue, 08 Dec 2020 07:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार सार्वजनिक अवकाश के बजाय 15 दिसंबर मंगलवार को कार्यदिवस पर टीजीटी नॉन मेडिकल विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन कर रहा है। पूर्व में यह परीक्षा 6 दिसंबर यानी रविवार को निर्धारित की गई थी, लेकिन कोविड-19 के बढ़ते मामलों का तर्क देकर बोर्ड ने परीक्षा तिथि में बदलाव कर यह परीक्षा 15 दिसंबर को तय कर दी है। कार्यदिवस पर टेट परीक्षा होने के कारण सरकारी विभागों व निजी कंपनियों में काम करने वाले अभ्यर्थी परेशान हैं।

विज्ञापन


सैकड़ों ऐसे अभ्यर्थी हैं, जो बद्दी-बरोटीबाला, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और दिल्ली स्थित निजी कंपनियों में काम करते हैं। किसान आंदोलन के कारण बसों व टैक्सियों की आवाजाही बाधित है। इसके अलावा कोरोना की वजह से तीन से चार माह घर रहने के बाद जो लोग काम पर लौट गए हैं, उन्हें अब एक दिन की छुट्टी नहीं मिल रही। अभ्यर्थियों राहुल कुमार, राजेंद्र, सुदर्शन, आशीष, सुनील, प्रदीप, शिवानी, प्रियंका और सविता ने बताया कि उन्होंने प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल, भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी और उर्दू विषर्यों की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए 19 अक्तूबर से 10 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। बोर्ड को 44 हजार मिले हैं। 

उन्होंने टीजीटी नॉन मेडिकल की अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन किया है। बोर्ड में 800 रुपये परीक्षा शुल्क भी जमा करवाया। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन के लिए साइबर कैफे में 150 से 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी दिया। लंबे समय से टेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। पहले यह परीक्षा 6 दिसंबर को तय थी, लेकिन बोर्ड ने इसमें बदलाव कर अब 15 दिसंबर को तिथि तय की है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश न होने के चलते उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री और स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रशासन से परीक्षा में बदलाव की मांग की है।
विज्ञापन


उधर, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने कहा कि बोर्ड ने टीजीटी टेट की परीक्षा 15 दिसंबर को निर्धारित की है। इस दिन स्कूल में छुट्टियां हैं। अगर निजी कंपनी में काम करने वाले किसी अभ्यर्थी का टेस्ट है तो वह छुट्टी ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें