फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 को वोटिंग, 20 को कैसे परीक्षा देने पहुंचेंगे युवा

Sun, 28 Apr 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रदेश में 19 मई को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इससे अगले दिन ही नए शैक्षणिक सत्र के लिए एचपीयू की स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं शुरू होंगी। 20 मई को एलएलबी सहित एमए हिंदी और एमएससी भूगोल कोर्स की प्रवेश परीक्षा होनी है।

विज्ञापन


ऐसे में मतदान के अगले ही दिन प्रदेश के दूरदराज इलाकों से हजारों विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देने के लिए कैसे पहुंच पाएंगे। इसी समस्या को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विवि इकाई ने सचिव अंकित चंदेल और अश्वनी की अगुवाई में शनिवार को अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया को मांग पत्र सौंपा। इसमें मांग की गई कि 20 और 21 मई को होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की तारीख बदली जाए।

अश्वनी ने कहा कि एचपीयू ने इन परीक्षाओं के लिए प्रदेश में चार से पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कुछ कोर्स की परीक्षा के लिए दो-तीन सेंटर ही बनाए हैं। हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और विद्यार्थियों की समस्या को ध्यान में रखते हुए 20 और 21 मई की प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाए। इससे प्रवेश परीक्षा देने वाले युवा अपने मताधिकार का प्रयोग भी कर सकेंगे। 
विज्ञापन


आवेदन की तारीख बढ़ाने की भी उठाई मांग 
एबीवीपी इकाई सचिव अंकित चंदेल ने अधिष्ठाता अध्ययन से पीजी कोर्स में नए सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की एक मई तय तारीख को भी बढ़ाने की मांग उठाई है। अंकित का कहना है कि वेबसाइट सही ढंग से न चलने और देरी से आवेदन की अधिसूचना जारी होने के कारण छात्रों के लिए तय समयसीमा में भीतर आवेदन करना मुश्किल होगा। इसलिए विवि प्रशासन आवेदन की तिथि को भी आगे बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें