फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट और टीजीटी परीक्षा एक ही दिन, असमंजस में अभ्यर्थी

Tue, 05 Jun 2018 09:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेट और टीजीटी मेडिकल, नॉन मेडिकल की परीक्षा एक ही दिन होने से प्रदेश भर के हजारों परीक्षार्थी असमंजस में हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि कौन से परीक्षा दें, कौन सी छोड़ें। 

विज्ञापन


दरअसल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल की परीक्षा की तिथि आठ जुलाई तय की है, जबकि नेट के लिए करीब छह माह पूर्व परीक्षा तिथि तय गई थी। 

साइंस में नेट परीक्षा देने के लिए पात्र परीक्षार्थी सबसे अधिक परेशान हैं, चूंकि इनके लिए परीक्षा केंद्र चंडीगढ़ ही होता है। वे चाहकर भी दूसरी परीक्षा को उसी दिन नहीं दे पाएंगे।

विज्ञापन

एक परीक्षा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा

 जिन परीक्षार्थियों को इन दोनों परीक्षाओं में बैठना है, उन्हें मजबूरन कोई एक परीक्षा छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा। इन परीक्षार्थियों ने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर से मांग की है कि टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल की परीक्षा की तिथि को बदला जाए, ताकि वे नेट और टीजीटी दोनों परीक्षाएं दे सकें।

इन दोनों परीक्षाओं में कम से कम दो से तीन दिन का अंतर रखा जाना जरूरी है। प्रदेश भर में ऐसे हजारों छात्र हैं, जिन्होंने इन दोनों परीक्षाओं के फार्म भरे हैं। उन्हें रोलनंबर भी जारी हो चुके हैं। जब मालूम पड़ा कि दोनों परीक्षाएं एक ही दिन तय की गई हैं, तो उनके सामने यह बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन

दोनों परीक्षाएं देना चाहते हैं अभ्यर्थी

एचपीयू में एमए एजूकेशन और एमएड कर रही छात्राओं पारुल डोगरा, अंशुल ठाकुर, मंजीता सांख्यान और वंदना ने बताया कि अकेले विश्वविद्यालय से ही ऐसे सैकड़ों छात्र-छात्राएं हैं, जिन्होंने ये दोनों परीक्षाएं देनी हैं।

मगर एक ही तारीख में दोनों परीक्षाएं आने पर वे असमंजस में हैं। उन्होंने कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर चेयरमैन से मांग की है कि आठ जुलाई को तय की गई टीजीटी मेडिकल और नॉन मेडिकल की परीक्षा की तिथि को बदला जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें