फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में 800 पदों पर भर्ती, करें ऑनलाइन आवेदन

Wed, 31 Oct 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

केनरा बैंक में आठ सौ प्रमाणीकृत अधिकारियों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता ग्रेड ए के साथ स्नातक होनी चाहिए। 

विज्ञापन

सामान्य वर्ग के स्नातक में 60 फीसदी और अनुसूचित जाति, जनजाति आदि के लिए 55 फीसदी अंक होने चाहिए। आठ सौ पदों में से अनुसूचित जाति के लिए 120, अनुसूचित जनजाति के लिए 60 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 216 पद, समान्य वर्ग के लिए 404 पद आरक्षित किए गए हैं। इन 800 पदों के लिए टेस्ट 23 दिसंबर को ऑनलाइन परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें