शाहपुर में 28 दिसंबर को मोहाली की वाइब्रेकॉस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत 3 साल की ट्रेनिंग देगी और ट्रेनिंग करने वाले युवाओं को डिप्लोमा मिलेगा।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि 28 दिसंबर को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी और उसी दिन चयनित युवाओं का इंटरव्यू होगा। उन्होंने बताया कि इस कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच हो।
फिटर, मशीनिस्ट, प्लास्टिक और ऑटोमोबाइल व्यावसायों में आईटीआई से पासआउट कोर्स पास कर रखा हो। उन्होंने बताया कि कंपनी ऑटो पार्ट बनाती है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अभिषेक भगवा ने बताया कि इस इंटरव्यू में 10वीं और 12वीं के प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं।