फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में नौकरी का मौका, वेतन भी मिलेगा शानदार

Sat, 06 Jul 2019 10:45 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे के युवाओं के पास दुबई में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। कंपनी आईटीआई शाहपुर में नौ जुलाई से कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है। पहले दिन लिखित और दूसरे दिन व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। चयनित युवाओं को 16,786 रुपये (900 डीए) से 18,652 रुपये (1000 डीए) महीना मिलेगा। 

विज्ञापन


परिसर साक्षात्कार में 18 से 25 वर्ष के बीच के प्रशिक्षित युवा भाग ले सकते हैं। परिसर साक्षात्कार के लिए दसवीं, जमा दो, आईटीआई, डिप्लोमा तथा बीटेक मेकेनिकल कोर्स पास युवा पात्र हैं।

उधर, शाहपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने कहा कि चयनित आईटीआई युवाओं को रहने, पीएफ तथा ईएसआई सब्सिडाइज कैंटीन, यूनिफॉर्म, चाय, स्नैक्स, इंश्योरेंस फ्री और छुट्टियों की सुविधा मिलेगी। अभ्यर्थियों का पासपोर्ट जरूरी होना चाहिए।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों को चार पासपोर्ट फोटो, पिछली कंपनी की एक्सपीरियंस कॉपी, पंचायत से चरित्र प्रमाण पत्र, रिज्यूम, आधार कार्ड, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, शिक्षा और तकनीकी शिक्षा से संबंधित समस्त प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें