फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 50 से ज्यादा पद

Wed, 17 Apr 2019 05:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के युवाओं के पास निजी कंपनी में नौकरी का मौका है। आईटीआई मंडी में 25 अप्रैल को आगरा की टोरेंट पॉवर कंपनी साक्षात्कार लेने आ रही है। इसमें केवल सरकारी आईटीआई से उत्तीर्ण युवा ही भाग ले सकेंगे, जो इलेक्ट्रीशियन व्यवसाय से संबंधित होंगे।

विज्ञापन


उम्मीदवार की उम्र 18 से 24 साल होनी चाहिए और दसवीं में 50 प्रतिशत व आईटीआई में 60 प्रतिशत अंक होने जरूरी हैं। साक्षात्कार में 2016, 2017, 2018 और 2019 बैच वाले प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। इसमें 50 से अधिक पदों को भरा जाएगा।

यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। कंपनी की ओर से चयनित उम्मीदवारों को सैलरी पैकेज 1. 65 लाख रुपये सालाना यानी 13820 रुपये प्रतिमाह और तकनीशियन ग्रेड सी का सैलरी पैकेज 1.75 प्रतिवर्ष रहेगा।
विज्ञापन


ट्रेनिंग काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल अधिकारी लता देवी ने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले उम्मीदवार अपने व्यवसाय से संबंधित दस्तावेजों सहित पहुंचे। इनमें मैट्रिक व जमा दो का प्रमाणपत्र, आईटीआई से संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें