फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हो जाएं तैयार, एक महीने में बंपर नौकरियां देंगी निजी कंपनियां

Mon, 26 Feb 2018 11:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

आईटीआई मंडी में युवाओं के लिए निजी कंपनी में नौकरी करने का सुनहरा मौका है। सैकड़ों बेरोजगार युवाओं कंपनियां नौकरी देंगी। आईटीआई में 20 फरवरी से 31 मार्च तक रोजगार पखवाड़े में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां कैंपस इंटरव्यू लेंगी।

विज्ञापन


21 और 24 फरवरी को दो कंपनियों ने कैंपस इंटरव्यू में करीब 150 युवाओं को रोजगार दिया। अब 27 को ग्लेनमार्क और 28 फरवरी को ब्लूस्टार कंपनी आईटीआई पास युवाओं को रोजगार देगी। 31 मार्च तक रोजगार मेलों का सिलसिला जारी रहेगा।

27, 28 और 29 मार्च को सैकड़ों युवाओं के लिए निजी कंपनियां रोजगार मेला लगाएंगी। तीन दिन में एक दिन तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर भी रोजगार मेले के शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 27 फरवरी मंगलवार को आईटीआई मंडी में ग्लेनमार्क कंपनी बद्दी स्थित प्लांट के लिए युवाओं की भर्ती करेगी। कंपनी फिटर, इलैक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, प्लंबर ट्रेड में 100 से अधिक युवाओं को नौकरी देगी। कंपनी अप्रेंटिस आधार पर युवाओं को रोजगार देगी।

चयनित युवाओं को 7300 रुपये मासिक वेतनमान मिलेगा। 18 से 26 वर्ष तक के युवा कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इच्छुक युवा जरूरी दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाएं। सुबह दस बजे इंटरव्यू शुरू हो जाएगा। 

रोजगार पखवाड़े में खुलेंगे रोजगार के द्वार
कैंपस प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि 20 फरवरी से 31 मार्च तक आईटीआई मंडी में रोजगार पखवाड़ा मनाया जाएगा। एक माह के भीतर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां बेरोजगार युवाओं को रोजगार देंगी।

इस दौरान 27, 28 और 29 मार्च को तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर भी शिरकत करेंगे। 27 मार्च को ग्लेनमार्क और 28 को ब्लूस्टार कंपनी रोजगार मेला लगाएगी।
विज्ञापन


जल्द आगामी कैंपस इंटरव्यू की तिथियां भी सार्वजनिक की जाएंगी। रोजगार पखवाड़े में सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें