साई रोड बद्दी की कंपनी प्रशिक्षित युवाओं के लिए नौकरी देगी। 150 पदों पर भर्ती के लिए कंपनी सुंदरनगर और मंडी में कैंपस इंटरव्यू लेगी। उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर में आठ और मंडी रोजगार कार्यालय में नौ मार्च को कैंपस इंटरव्यू होंगे।
बेरोजगार युवाओं के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं अथवा 12वीं पास रखी गई है। आयुसीमा 18 से 27 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी मनोरमा देवी ने कहा कि आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली बोनाफाइड की एक प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार पहचान पत्र सहित 8 मार्च को उप रोजगार कार्यालय सुंदरनगर तथा 9 मार्च को क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी में साक्षात्कार के लिए सुबह 10 बजे पहुंचें।
साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।