फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के पास नौकरी का मौका, भरे जाएंगे 120 पद

Sat, 18 May 2019 10:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,शाहपुर (कांगड़ा)/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं के पास केमिकल और फार्मास्यूटिकल कंपनी में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। आईटीआई शाहपुर में 23 मई को केमिकल और फार्मास्यूटिकल  लिमिटेड बरनाला, पंजाब परिसर साक्षात्कार का आयोजन करेगी।

विज्ञापन


इसमें 20 प्रशिक्षित युवाओं को बतौर ट्रेनी के रूप में चयन किया जाएगा। पहले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार होगा। परिसर साक्षात्कार में 18 से 23 साल तक के युवा भाग ले सकते हैं।

इसके लिए फिटर, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, व्यवसायों में 2018 और 2019 से पास आउट आईटीआई तथा अपीयरिंग प्रशिक्षु भी भाग ले सकते हैं।  साक्षात्कार में वही युवा भाग ले सकेंगे, जिन्होंने दसवीं, जमा दो और आईटीआई के कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हों।
विज्ञापन


उधर, आईटीआई शाहपुर के प्रधानाचार्य एसके लखनपाल ने कहा कि चयनित युवाओं को कंपनी ट्रेनी के रूप में रखने की एवज में 11,500 रुपये मासिक वेतन देगी।

विज्ञापन

नौकरी के लिए कल आएं हमीरपुर

सिक्योरिटी स्किल काउंसिल लिमिटेड कंपनी के सौजन्य से सिक्योरिटी गार्डों के 100 पदों के लिए 20 और 21 मई को बस अड्डा हमीरपुर के पास इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जबकि 22 मई को सुजानपुर में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद दो बजे तक इंटरव्यू लिया जाएगा।

सहायक भर्ती अधिकारी जय किशन ने कहा कि इसमें इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।  इसमें शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास/फेल या इससे अधिक, ऊंचाई 168 सेंटीमीटर, आयु सीमा 20 से 37 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

चयनित युवाओं को 25 दिन तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इन युवाओं को हिमाचल व चंडीगढ़ में अस्पताल, उद्योग और विश्वविद्यालय में तैनात किया जाएगा।

इसमें मासिक वेतन 12500 से 14000 रुपये के साथ इंश्योरेंस और मेडिकल सुविधा आदि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय 250 रुपये का आवेदन फार्म भरा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें