विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा 16 जुलाई को घोषित मेरिट सूची के आधार पर यह काउंसलिंग करेगी।
- फोटो : फाइल फोटो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय सभी संबद्ध नर्सिंग कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश देने के लिए एक से चार अगस्त तक विश्वविद्यालय में बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग करेगा। विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा 16 जुलाई को घोषित मेरिट सूची के आधार पर यह काउंसलिंग करेगी।
छात्रों के लिए विवि की वेबसाइट पर काउंसलिंग शेडयूल और काउंसलिंग कार्ड उपलब्ध करवा दिए हैं। इन्हें आवेदनकर्ता डाउनलोड कर सकते है। काउंसलिंग के लिए एडमिशन फार्म विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध काउंसलिंग कार्ड को भरकर लाना होगा।
अभ्यर्थियों को अलग से कोई कार्ड नहीं भेजे जा रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग के चार वर्षीय कोर्स के लिए काउंसलिंग होगी।
इसके आधार पर ही सरकारी आईजीएमसी स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज सहित विवि से संबद्ध 15 नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।