प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर के अधीन चल रहे सभी सरकारी महाविद्यालयों में काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के सभी सरकारी फार्मेसी महाविद्यालयों में बी-फार्मेसी की सीटें फुल हो गई हैं। अब केवल निजी महाविद्यालयों में सीटें खाली बची हैं। विवि के उपकुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि फार्मेसी के अलावा इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए गत वर्षों की तुलना में युवाओं का रुझान बढ़ा है।
बीते वर्ष विभिन्न नामी उद्योगों के साथ एमओयू साइन होने से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण व रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि इस साल विवि के अपने कैंपस में चल रहे एमसीए, एमबीए, एमबीए टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट कोर्स में सीटें बढ़ाने की मांग आ रही है। इस संदर्भ में उचित समय पर उचित निर्णय लिया जाएगा।
प्रो. गुलेरिया बने एचपीटीयू के डीन
हमीरपुर। राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय नगरोटा बगवां के प्रधानाचार्य और निदेशक प्रो. राजेंद्र गुलेरिया हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर के डीन के पद पर नियुक्त हुए हैं।
विवि के उपकुलपति प्रो एसपी बंसल ने इसके लिए प्रो राजेंद्र गुलेरिया को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो गुलेरिया विवि का भविष्य को संवारने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर प्रो. कुलभूषण चंदेल, प्रो. विनय चौहान समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।