फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना में जाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॅरिअर बनाने का सुनहरा मौका

Fri, 13 Apr 2018 12:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के लड़कों के लिए सेना में जाकर खेलकूद प्रतियोगिताओं में कॅरिअर बनाने का सुनहरा मौका है। ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी सैन्य खेल संस्थान न्यू मुंधवा रोड घोरपुरी, पुणे (महाराष्ट्र) खुली भर्ती रैली करेगा।

विज्ञापन


इसमें आठ से 14 साल आयु वर्ग के लड़के भाग ले सकते हैं। स्पोर्ट्स कैडेट्स के लिए भर्ती रैली 23 से 26 अप्रैल तक होगी। यह जानकारी सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजय चावला ने दी। 

उन्होंने बताया कि इच्छुक लड़के भर्ती रैली के लिए 23 अप्रैल को सुबह 7 बजे आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट घोरपुर-मुंधवा मार्ग (रेलवे ट्रैक के नजदीक) गेट नंबर दो से प्रवेश करें। 
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, ड्राइविंग, फेंसिंग, वेट लिफ्टिंग और रेसलिंग के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। भारतीय खेल प्राधिकरण के खेल प्रशिक्षक और बोर्ड अधिकारी शारीरिक चयन प्रशिक्षण और तकनीकी निपुणता टेस्ट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करेंगे। 

अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2018 तक 8 से 14 वर्ष होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता कक्षा 4 पास होने के साथ अंग्रेजी और हिंदी का पर्याप्त ज्ञान होना चाहिए। गोताखोरी अभ्यर्थियों को कम से कम 100 मीटर तैराकी का ज्ञान होना चाहिए।

उन्हें जिमनास्टिक का अभ्यास होना चाहिए। अभ्यर्थी को सब जूनियर/ जूनियर नेशनल, अंतरराज्यीय प्रतियोगिताओं के मेडल और प्रमाण पत्र जमा करवाने होंगे। अभ्यर्थी के शरीर पर स्थायी टैटू न हो।

नगर निगम, मूल जन्म प्रमाण पत्र, जाति मूल प्रमाण पत्र, शिक्षा प्रमाण पत्र, पंचायत प्रधान से जारी, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, तहसीलदार या एसडीएम से जारी, रिहायशी, आवास का मूल प्रमाण पत्र, 6 रंगीन पासपोर्ट फोटो, खेलों में जिला या उच्चस्तरीय भागीदारी के मूल प्रमाण पत्र यदि हो और आधार कार्ड की मूल प्रति प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन


अधिक जानकारी के लिए 020-20265355, 26022928, 26881753 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें