अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से 14 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि भरनी होगी। परीक्षा के दौरान सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन (डीएलएड) सत्र 2021-23 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जुलाई को लेगा। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजूकेशन सत्र 2021-23 के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) प्रदेश में स्थापित 121 परीक्षा केंद्रों पर 18 जुलाई को होगा। कुल 20,071 अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
इनमें 18,226 अभ्यर्थियों के आवेदन सही पाए गए हैं। 1845 अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। बताया कि अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से 14 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदक को एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि भरनी होगी। परीक्षा के दौरान सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।