दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन) में अभी भी प्रदेश भर के 12 जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में 358 और निजी शिक्षण संस्थानों में 877 सीटें खाली चल रही हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डीएलएड शैक्षणिक सत्र 2018-20 के लिए खाली सीटों को भरने के लिए प्रवेश परीक्षा के आधार पर दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू की है।
सोमवार को डीएलएड शैक्षणिक सत्र 2018-20 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हुई। बोर्ड परिसर में 12 से 16 नवंबर तक चलने वाली काउंसलिंग के लिए 84 से 45 अंक हासिल करने वाले 2719 अभ्यर्थियों का नाम सूची में रखा है।
मंगलवार को दूसरे चरण की काउंसलिंग के दूसरे दिन के बाद भी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 1235 सीटें खाली हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि डीएलएड की खाली सीटों को भरने के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग सोमवार से शुरू हो गई है। यह 16 नवंबर तक चलेगी।
इन सरकारी संस्थानों में इतनी सीटें खालीं
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में 29, चंबा 37, हमीरपुर 35, कांगड़ा 39, किन्नौर 13, कुल्लू 44, लाहौल-स्पीति 16, मंडी 31, शिमला 45, सिरमौर 36, सोलन 24 और ऊना में नौ सीटें खाली हैं।