फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजी विद्यार्थियों को बड़ी राहत, एचपीयू ने फार्म भरने की तिथि बढ़ाई

Wed, 29 Jan 2020 06:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

एचपीयू ने स्नातक डिग्री में लागू ईयर सिस्टम में मार्च और अप्रैल माह में होने सालाना परीक्षा के फार्म भरने की तिथि को बढ़ा दिया है। परीक्षार्थी अब 20 फरवरी तक ऑनलाइन फार्म जमा करवा सकेंगे। विवि में सक्रिय छात्र संगठन ऑनलाइन परीक्षा फार्म जमा करवाने की तिथि को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री डिग्री कोर्स के प्रथम और द्वितीय वर्ष के अलावा प्राक शास्त्री, रत्न प्रभाकर के परीक्षार्थियों के लिए भी परीक्षा फार्म भरने की तिथि बिना लेट फीस 20 फरवरी कर दी गई है।

विज्ञापन


फिलहाल इसमें विवि की ओर से 2013 से पहले यूजी डिग्री कोर्स में पंजीकृत मगर तय समय सीमा में डिग्री पूरी न कर पाने वाले छात्रों के लिए यह समय सीमा नहीं बढ़ाई गई है। इनके लिए भी पहले तीस जनवरी ही फार्म भरने की अंतिम तिथि तय की गई थी। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि यह मौका सिर्फ यूजी और प्राक शास्त्री, रत्न प्रभाकर के  पहले और दूसरे वर्ष के परीक्षाओं को दिया गया है। वे ही बढ़ाई गई तिथि के बीच ऑनलाइन परीक्षा फार्म भर पाएंगे।

विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए अभी जारी होनी है अलग से अधिसूचना 

कॉलेजों में पुराने सेमेस्टर सिस्टम में कोर्स कर रहे अंतिम छठे सेमेस्टर की रेगुलर और दूसरे और चौथे सेमेस्टर की रि-अपीयर परीक्षाएं भी मार्च अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होनी हैं। इनको ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए अलग से समय दिया जाएगा। जिसकी अधिसूचना जल्द विवि जारी करेगा। 

बढ़ाई तिथि से पहले है पुनर्मूल्यांकन परिणाम घोषित होने की उम्मीद 
संगठनों की मांग पर यूजी प्रथम और द्वितीय वर्ष के परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। यूजी प्रथम वर्ष में फेल हुए या कंपार्टमेंट वाले छात्रों को राहत मिली है कि 20 फरवरी से पहले विवि पुनर्मूल्यांकन का परीक्षा परिणाम घोषित कर देगा। इससे छात्र तय कर पाएंगे कि वे रेगुलर दोबारा परीक्षा देने को फार्म भरें या फिर पास होने पर अगली परीक्षा के फार्म भरें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें