शिक्षण संस्थानों और उसके बाहर विद्यार्थियों विशेषकर छात्राओं से छेड़छाड़ करने वालों से अब सख्ती से निपटा जाएगा। प्रदेश में स्कूली बच्चों के साथ पेश आ रहे मामलों के बाद हरकत में आए शिक्षा निदेशालय ने छेड़खानी की शिकायतों को पुलिस थानों में दर्ज करवाने का फैसला लिया है।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. बीएल बिंटा ने बुधवार को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर छेड़छाड़ की शिकायत आने पर फौरन पुलिस से संपर्क करने को कहा है।
प्रिंसिपलों को जारी आदेशों में कहा गया है कि शिक्षण संस्थानों में छेड़छाड़ जैसे मामलों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई विद्यार्थी इस तरह के मामलों की शिकायत करता है तो संबंधित प्रिंसिपल फौरन पुलिस से संपर्क करे।