फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल वार्डर के 63 पदों के लिए भर्ती शुरू

Sun, 16 Apr 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस विभाग की ओर से मंडी रेंज में जेल वार्डर (प्रहरी) के 63 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें पुलिस विभाग ने प्रवेश पत्र जारी किए हैं। पुलिस मैदान पंडोह में 17 अप्रैल को मंडी जिले के उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन


इसके लिए उम्मीदवारों को नौ बजे मैदान में रिपोर्ट करनी होगी। इसके अलावा 18 अप्रैल को कुल्लू, 19 को बिलासपुर और हमीरपुर जिले उम्मीदवारों के लिए भर्ती होगी। जिला कारागार मंडी के उप अधीक्षक जेल एनआर भारद्वाज ने कहा कि प्रहरी के 63 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे।

आवेदनों की जांच करने के बाद अब पात्र उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता पंडोह मैदान में होगी। उन्होंने कहा कि शारीरिक दक्षता के समय उम्मीदवारों को दस्तावेजों को एक फोटो सेट लाना अनिवार्य है। अगर किसी आवेदक को प्रवेश पत्र नहीं मिला हैं तो वे उम्मीदवार वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें