हिमाचल प्रदेश विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में नए सत्र 2019-20 में प्रवेश लेने की प्रक्रिया में खाली रहीं सीटों को भरने के लिए 11 से 14 सितंबर तक मॉपअप राउंड की काउंसलिंग होगी। इसमें 11 को मेडिकल, 12 को नॉन मेडिकल, जबकि 13 और 14 सितंबर को आर्ट्स और कॉमर्स की सीटों की काउंसलिंग होगी। इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर जानकारी और पात्रता संबंधित जानकारी उपलब्ध रहेगी।