फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू में बीएड की काउंसलिंग शुरू, इस दिन जारी होगी चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Thu, 04 Oct 2018 01:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश विश्वविद्यालय ने एचपीयू के शिक्षा विभाग की 30 और धर्मशाला स्थित शिक्षा के एजूकेशन कॉलेज की 50 सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू हो गई है। इसमें मेरिट और श्रेणी के मुताबिक बुलाए गए 142 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय की बीएड प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के अध्यक्ष अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया की देखरेख में शुरू हुई सरकारी संस्थानों की काउंसलिंग प्रक्रिया पहले दिन शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 

विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों की सूची छह अक्तूबर को सार्वजनिक की जाएगी। इसके बाद इन्हें निर्धारित फीस अदा करनी होगी। काउंसलिंग प्रक्रिया में शिक्षा की डीन फैकल्टी प्रो. सुदर्शना राणा, विवि के शिक्षा विभागाध्यक्ष प्रो. रंजना भान, काउंसलिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. नैन सिंह और कमेटी सदस्य शिक्षिका प्रो. प्रभा जिस्टु भी मौजूद रहीं।

काउंसलिंग को बुलाए गए कम अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए काउंसलिंग विवि के शिक्षा विभाग के कमेटी रूम में ही करवाई गई। समन्वयक प्रो. नैन सिंह ने कहा कि वीरवार को इन दोनों संस्थानों की नॉन मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग होगी। इसके लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन


वीरवार को नॉन मेडिकल की धर्मशाला एजूकेशन संस्थान की सौ और विश्वविद्यालय की 50 सीटों को भरने के लिए 214 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। छह अक्तूबर तक दोनों सरकारी संस्थानों के लिए काउंसलिंग होगी। विवि से संबद्ध निजी बीएड कॉलेजों में नए सत्र में प्रवेश को काउंसलिंग का अलग से शेडयूल जारी होगा। उसके मुताबिक ही कमेटी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करेगी। 

इग्नू सत्रांत परीक्षा के लिए 31तक भरे जाएंगे ऑनलाइन फार्म- इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की दिसंबर में होने वाली सत्रांत परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फार्म भरने के लिए बिना विलंब शुल्क 31 अक्तूबर अंतिम तिथि है। परीक्षा फार्म भरने के लिए वेब लिंक exam.ignou.ac.in/examdec18 test रहेगा।

इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. जोगिंद्र कुमार यादव ने प्रेस बयान में कहा कि 31 अक्तूबर तक परीक्षार्थियों से लेट फीस नहीं ली जाएगी। इसके बाद एक से दस नवंबर तक जमा होने वाले फार्म पर एक हजार रुपये लेट फीस ली जाएगी। प्रति कोर्स 120 रुपये फीस देय होगी।

जनवरी 2019 सत्र के लिए ऑनलाइन पुन: पंजीकरण फार्म भरने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इसके लिए onlineadmissions.ignou.ac.in/onlinerr/ लंक रहेगा। इस प्रक्रिया के तहत वे छात्र जो जनवरी 2018 सत्र में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिग्री में पंजीकृत हुए हैं, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए और जुलाई 2018 सत्र में पंजीकृत सभी सेमेस्टर पद्धति वाले छात्र अगले सेमेस्टर के लिए ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।

पुन: पंजीकरण फार्म भरने की अंतिम तिथि तीस नवंबर है। अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र या इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र खलीनी में 0177-2624612 और 0177-2624613 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें