फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले सत्र से डिग्री कॉलेजों में कर सकेंगे इंटीग्रेडिट बीएड कोर्स

Sun, 02 Dec 2018 12:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले सत्र से देशभर में बीएड का चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) इंटीग्रेडिट कोर्स शुरू हो जाएगा। इसके लिए बारहवीं कक्षा में 50 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले छात्र पात्र होंगे। सांविधिक निकाय राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई )ने नए शैक्षणिक सत्र से इस कोर्स को उन कॉलेजों में शुरू करने का निर्णय लिया है, जहां पर पहले से बीए, बीएससी और बीकॉम यूजी डिग्री कोर्स चल रहे हैं। 

विज्ञापन


यूजी कोर्स की तरह छात्र नए सत्र 2019-23 में इस इंटीग्रेटिड कोर्स में प्रवेश लेंगे। कोर्स को शुरू करने के लिए एनसीटीई ने मान्यता/अनुमति लेने के लिए संयुक्त शिक्षण संस्थानों को 3 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया है। www.ncte-india.org पर अनुमति को आवेदन करने से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई गई है।

इस कोर्स को शुरू करने के लिए सिर्फ संयुक्त संस्थान ही पात्र होंगे। ये वो संस्थान है जो विधिवत रूप से मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षण संस्थान हैं, जो अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम की मान्यता के लिए आवेदन करते समय स्थिति के अनुसार उदार कलाओं, मानविकियों व सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, वाणिज्य गणित के क्षेत्र में स्नातक व स्नातकोत्तर कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं। या कोई संस्थान जो अध्यापक शिक्षा संबंधी बहु कार्यक्रमों का संचालन कर रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. रंजना भान का कहना है कि एनसीटीई की वेबसाइट पर जारी अधिसूचना से यही समझ आ रहा है कि एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम आईईटीपी कार्यक्रम को शुरू करने के लिए वही संस्थान/कॉलेज पात्र होंगे, जो पहले से यूजी के बीए, बीएससी और बी कॉम जैसे कोर्स चला रहे है। इस एकीकृत कोर्स को शुरू करने से संबंधित किसी भी तरह के दिशा-निर्देश उनके विभाग या विवि को नहीं मिले हैं। 

अधिकतर बीएड कॉलेज नहीं होंगे ऐसे में पात्र 
प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध 73 बीएड कॉलेजों में शायद ही कोई इस इंटीग्रेडिट कोर्स को शुरू करने के लिए पात्रता शर्त पूरी करेंगे। यदि उन्हें कोर्स शुरू करना होगा, तो उन्हें बीए बीएससी और बी कॉम जैसे यूजी कोर्स भी साथ शुरू करने पड़ेेंगे। फिलहाल ऐसे शायद ही कोई बीएड कॉलेज है जो ऐसे यूजी कोर्स चला रहे हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें