फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर क्वीन के लिए हिमाचल के इन तीन शहरों में होंगे ऑडिशन

Fri, 22 Nov 2019 06:37 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 पर्यटन नगरी मनाली में दो से छह जनवरी तक राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल की तैयारियों को लेकर मनाली में शुक्रवार को बैठक हुई। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष और एसडीएम मनाली रमन घरसंगी के अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा दर्जनों गैर सरकारी सदस्यों ने भी भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि कार्निवाल को सफल बनाने के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस बार मनाली होटल एसोसिएशन के सहयोग से सिविल अस्पताल के नजदीक पार्किंग में जर्मन डोम, जिसमें बैठने की क्षमता 8 से 10 हजार  होगी। इस पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी डोम के अंदर बैठकर कार्निवाल का आनंद ले सकेंगे।

शरद सुंदरी प्रतियोगिता कार्निवाल का मुख्य आकर्षण रहेगा। शिमला, मंडी, धर्मशाला सहित मनाली में ऑडिशन लिए जाएंगे। इस अवसर पर धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल कला और संस्कृति को देश दुनिया तक पहुंचाने का बेहतरीन मंच है। इस मौके पर डीएसपी मनाली शेर सिंह ठाकुर, जिला पर्यटन अधिकारी बीसी नेगी, नीना ठाकुर, उपाध्यक्षा अनीता सूद मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें