फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिन होगी सेना भर्ती की लिखित परीक्षा, यहां देखें सिलेबस

Sat, 23 Nov 2019 07:54 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

नवंबर माह के पहले सप्ताह में मंडी के पड्डल मैदान में हुई थल सेना की भर्ती रैली में ग्राउंड टेस्ट पास करने वाले युवाओं की लिखित परीक्षा 19 जनवरी को पड्डल मैदान में होगी। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल एम राजराजन ने बताया कि लिखित परीक्षा का सिलेबस सेना भर्ती की वेबसाइट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध करवा दिया गया है। इसके अलावा सेना भर्ती कार्यालय मंडी के नोटिस बोर्ड पर भी सिलेबस प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन


कर्नल एम. राजराजन ने बताया कि भर्ती रैली के दौरान 2433 युवाओं ने ग्राउंड टेस्ट पास किया था। इनमें 1016 उम्मीदवार मेडिकल में पूरी तरह फिट पाए गए और इन्हें लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड भी दे दिए गए हैं। मेडिकल जांच में कुछ कमियां पाए जाने पर 1124 युवाओं को दोबारा मेडिकल के लिए कमांड अस्पताल चंडी मंदिर भेजा गया है। कमांड अस्पताल चंडी मंदिर में मेडिकल जांच के दौरान फिट पाए जाने वाले उम्मीदवारों को 20 दिसंबर को लिखित परीक्षा के एडमिट कार्ड दे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें