सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल एन सतीश कुमार ने बताया कि बिलासपुर, ऊना और हमीरपुर जिले के युवाओं के लिए 12 से 22 जनवरी, 2019 तक इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में खुली भर्ती रैली होगी।
बताया कि सेना भर्ती के लिए स्टाफ की नियुक्ति अलग-अलग जगह से होती है। भर्ती की पूरी प्रक्रियाएं पूर्ण रूप से कंप्यूटरीकृत होती हैं। उन्होंने उम्मीदवारों से आह्वान किया है कि सेना में भर्ती करवाने के लिए पैसे लेने वाले दलालों से सावधान रहें। सेना में भर्ती एक मुफ्त सेवा है। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जाता है
। यदि कोई उम्मीदवार गलत कार्रवाई में लिप्त पाया जाता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी तथा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोई भी रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस अथवा भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर से करें।