फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा स्टेडियम में सेना भर्ती 9 से 20 जनवरी तक

Mon, 06 Jan 2020 01:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंदिरा गांधी ऊना के खेल मैदान में 9 से 20 जनवरी तक भर्ती रैली होगी। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि भर्ती रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर/तकनीकी वर्ग में हमीरपुर, बिलासपुर और ऊना जिलों के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


धर्मगुरु और हवलदार वर्ग के लिए हिमाचल, चंडीगढ़ तथा हरियाणा राज्य के (गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद जिलों को छोड़कर) उम्मीदवार पात्र होंगे। डीसी ने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए निर्धारित मानदंड और योग्यताओं सहित विस्तृत जानकारी भारतीय सेना की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने उम्मीदवारों से दलालों एवं धोखाधड़ी करने वाले व्यक्तियों के झांसे में न फंसने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें