फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए इस दिन तक करें ऑनलाइन आवेदन

Sat, 31 Aug 2019 05:22 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर निर्धारित की है। 23 सितंबर को फीस भुगतान का समय निर्धारित किया गया है। ई-चालान और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से परीक्षा शुल्क भरने की सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन


परीक्षा में दो पेपर होंगे, पेपर-1 और पेपर-दो। इस वर्ष इसकी परीक्षा 92 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। पेपर-एक उन उम्मीदवारों को देना होता है, जो कक्षा एक से कक्षा पांचवीं तक पढ़ाने के इच्छुक हैं।

पेपर दो उन उम्मीदवारों के लिए होता है, जो कक्षा छह से कक्षा आठ के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। सीटीईटी पास उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल और केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए क्या रहेगी फीस

सामान्य और ओबीसी वर्ग के के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 700 रुपये व दोनों पेपर देने के लिए 1200 रुपये फीस और एससी, एसटी व दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 300 और दोनों पेपर देने के लिए 600 रुपये आवेदन के लिए फीस देनी होगी।

एक से पांचवीं के बच्चों को पढ़ाने के लिए सीटीईटी के आवेदन के लिए जमा दो के साथ 50 फीसदी व डीएलएड का होना अनिवार्य है। छठी से आठवीं तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए सीटीईटी के आवेदन के लिए किसी भी विषय में स्नातक और बीएड होना जरूरी है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी की परीक्षा आठ दिसंबर को विभिन्न केंद्रों पर निर्धारित की है। सीटीईटी के लिए वेबसाइट पर लिंक डाल दिया गया है और पूरी जानकारी वेबसाइट से ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें