फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Sun, 25 Jun 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अल्पसंख्यक समुदाय से संबंध रखने वाले बच्चे 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं नवीनीकरण के मामले में विद्यार्थियों को 31 जुलाई तक आवेदन करना होगा। साथ ही विकलांग स्कॉलरशिप योजना के तहत भी विभाग ने आवेदन मांगे हैं। इसमें फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक केडी शर्मा ने यह जानकारी दी। 

कहा कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग शिमला ने अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को केंद्रीय सरकार द्वारा प्रायोजित योजना के तहत प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया पहली जून से शुरू कर दी है। यह स्कॉलरशिप अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित (मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन व पारसी) बच्चों को देय होगी।
विज्ञापन


इस योजना के प्रपत्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी)  पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए www.minorityaffairs.gov.in पर लॉगइन किया जा सकता है। विकलांग स्कॉलरशिप योजना के अंतर्गत प्री-मैट्रिक स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए कक्षा 9वीं और

कक्षा 10वीं में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के ऑनलाइन फार्म भरने की प्रक्रिया भी पहली जून से शुरू हो गई है और ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई हैं। इस योजना के प्रपत्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी फार्म ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए www.disabilityaffairs.gov.in लॉग इन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें