फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

Thu, 10 Jan 2019 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में भर्ती के लिए होने वाली एनडीए परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। बुधवार से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया चार फरवरी तक चलेगी। परीक्षा के लिए केवल वही अविवाहित युवा आवेदन कर सकते हैं, जिनका जन्म दो जुलाई 2000 से पहले और एक जुलाई 2003 के बाद न हुआ हो। आवेदकों का 12वीं पास होना जरूरी है।

विज्ञापन


आवेदन का शुल्क सामान्य व ओबीसी के लिए 100 रुपये तय किया गया है जबकि अनुसचित जाति, अनुसूचित जनजाति को कोई शुल्क नहीं देना है। दून डिफेंस करियर प्वाइंट के निदेशक एवं परीक्षा विशेषज्ञ जेपी नौटियाल के मुताबिक यह चयन परीक्षा 1800 अंकों की होती है। इसमें पहली परीक्षा में दो पेपर होते हैं।

पहले पेपर में गणित से जुड़ी ढाई घंटे की परीक्षा होती है, जो कि 300 अंकों की होती है। इसके बाद ढाई घंटे की सामान्य योग्यता परीक्षा होती है जो कि 600 अंकों की होती है। इसके बाद सेवा चयन बोर्ड टेस्ट या साक्षात्कार होता है, जिसके लिए 900 अंक निर्धारित हैं। 
विज्ञापन


कितनी सीटों पर मौका
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी : 342
भारतीय नौसेना अकादमी : 50

यहां होगी परीक्षा
अगरतला, अहमदाबाद, ऐजल, इलाहाबाद, बंगलुरु, बरेली, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, धारवाड़, दिसपुर, गंगटोक, इंफाल, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, जोरहाट, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पणजी, गोवा, पटना, पोर्ट ब्लेयर, रायपुर, रांची, संबलपुर, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति, उदयपुर और विशाखापत्तनम।
विज्ञापन


यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.upsconline.nic.in

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें