फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीटी आईपी के लिए आवेदन का आखिरी दिन

Thu, 13 Oct 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीटी आईपी के 632 पदों के लिए आवेदन करने की 13 अक्तूबर आखिरी तारीख है। इन पदों के लिए आवेदन हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन होगा। प्रदेश के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के 632 पद भरे जाने हैं। स्कूलों में
विज्ञापन


पांच साल के शिक्षण अनुभव की शर्त को अनिवार्य किया गया है। फार्म आयोग की वेबसाइट hp.gov.in/hppsc पर ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सभी दस्तावेज आयोग के पास भी जमा करवाने होंगे। 

आवेदन करने के लिए आयोग की वेबसाइट से 13 अक्तूबर को सुबह 11 बज कर 59 मिनट तक फार्म डाउनलोड करने होंगे। 12 बजे के बाद वेबसाइट से फार्म डाउनलोड नहीं होंगे। कुल 632 पदों में से सामान्य श्रेणी के लिए 259, एससी के लिए 116, एसटी के 24,
विज्ञापन


ओबीसी के लिए 92, अंतोेदय/बीपीएल की सामान्य श्रेणी के लिए 64, एससी के लिए 24, एसटी के लिए 8, ओबीसी के लिए 24, स्वतंत्रता सेनानियों की सामान्य श्रेणी के लिए 8, एससी के लिए 9 और ओबीसी के लिए 4 पद आरक्षित किए गए हैं। सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 400 रुपये परीक्षा फीस चुकानी पड़ेगी।

बीपीएल, एससी, एसटी, ओबीसी को 100 रुपये फीस देनी होगी। एक्स सर्विस मैन कोटे के पदों के तहत आवेदन करने वालों से कोई फीस नहीं वसूली जाएगी। सरकार ने कंप्यूटर शिक्षकों के भर्ती नियमों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया है। पांच साल शिक्षण

अनुभव वाले कंप्यूटर शिक्षक ही पीजीटी आईपी परीक्षा के लिए पात्र होंगे। अनिवार्य शिक्षा के तौर पर पांच साल के अनुभव को जोड़ने के साथ-साथ कंप्यूटर विषय में मास्टर डिग्री, बैचलर डिग्री या डिप्लोमा की अनिवार्यता भी रहेगी। 18 साल से 45 साल की आयु के कंप्यूटर शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।


101 दिन से जारी है शिक्षकों का क्रमिक अनशन
कंप्यूटर शिक्षक संघ का 101 दिनों से क्रमिक अनशन जारी है। शिक्षा विभाग में मर्ज करने और लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जा रही भर्ती का कंप्यूटर शिक्षक विरोध कर रहे हैं। बुधवार को जिला सोलन के शिक्षक नरेंद्र कुमार, गोपाल दत्त और भीम दत्त अनशन पर बैठे। 

विद्यार्थी कैसे दे सकेंगे कंप्यूटर की परीक्षा
इस साल चार जुलाई से प्रदेश के 1100 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप है। 1452 कंप्यूटर शिक्षक हड़ताल पर है। कुछ दिन बाद स्कूलों में परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि बिना पढ़ाई के विद्यार्थी किस तरह से कंप्यूटर की पढ़ाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें