प्रदेश के आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश के लिए प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए विवि ने शुक्रवार से अपना एडमिशन पोर्टल खोल दिया है। एडमिशन पोर्टल के माध्यम से नीट परीक्षा पास अभ्यर्थी इन दोनों कोर्स में प्रवेश पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ जुलाई अंतिम तिथि तय की गई है। आवेदनों के आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दोनों कोर्स में प्रदेश में चल रहे आयुर्वेदिक और होम्योपैथी कॉलेजों में प्रवेश दिए जाने को 15 से 17 जुलाई तक काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
प्रवेश एवं काउंसलिंग कमेटी के सदस्य विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि शुक्रवार से ऑनलाइन आवेदन को पोर्टल खोल दिया गया है। इसमें दोनों कोर्स में प्रवेश को आवेदन करने की पूरी जानकारी भी दी गई है।
किस कॉलेज में कितनी सीटें
राजीव गांधी राजकीय स्नातकोत्तर आयुर्वेदिक महाविद्यालय पपरोला 60 सीटें
शिवा आयुर्वेदिक कॉलेज बिलासपुर 60 सीटें
अभिलाशी आयुर्वेदिक कॉलेज चैलचौक मंडी 60 सीटें
होम्योपैथी कॉलेज कुमारहट्टी 75 सीटें
www.admissions.hpushimla.