फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी और एमएससी नर्सिंग काउंसलिंग के लिए अब 8 फरवरी तक आवेदन

Wed, 03 Feb 2021 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएससी और एमएससी नर्सिंग कोर्स के मॉपअप राउंड, पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स की ऑनलाइन काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आवेदन की तिथि को आठ फरवरी तक बढ़ा दिया है। सरकारी कॉलेजों में भी रिक्त रही सीटों को देखते हुए समय सीमा बढ़ाई गई है। निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में रिक्त चल रही सीटों का ब्योरा विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।

विज्ञापन


ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए विवि की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। इसके लिए सौ रुपये काउंसलिंग फीस के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वेबसाइट के माध्यम से अदा करना होगा। मेरिट और भरे गए संस्थान की च्वाइस के आधार पर आनलाइन काउंसलिंग में सीटें आवंटित की जाएंगी। इसकी सूची 11 फरवरी को विवि जारी कर देगा। इस संबद्ध में विवि की प्रवेश परीक्षा शाखा के दूरभाष नंबर  0177-2830891 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें