मेधा प्रोत्साहन योजना में शामिल होने के लिए विद्यार्थी 17 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने आवेदन करने की तिथि दस फरवरी से बढ़ाकर 17 फरवरी कर दिया है। पात्र विद्यार्थियों से ऑनलाइन या ऑफलाइन कोचिंग लेने के लिए संस्थानों का चयन कर आवेदन करने को कहा है। बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले और कॉलेजों के पात्र 500 विद्यार्थियों को कोचिंग देने के लिए एक लाख रुपये की राशि देती है। सालाना 2.50 लाख आय वाले परिवारों के विद्यार्थी इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि मेधा प्रोत्साहन योजना में मेधावी विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करने या अपनी पसंद के किसी भी कोचिंग संस्थान से व्यक्तिगत रूप से कोचिंग कक्षाओं में भाग ले सकते हैं।