फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विवि में नए सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, नौ से होंगे ऑनलाइन आवेदन

Mon, 08 Jun 2020 04:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयू प्रबंधन ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न सर्टिफिकेट, स्नातक, स्नातकोत्तर, पीजी डिप्लोमा में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। नौ जून से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन प्रोस्पेक्ट्स, कोर्सों में सीटें, प्रवेश प्रक्रिया और पात्रता सहित अन्य जानकारी विश्वविद्यालय ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।

विज्ञापन


अभ्यर्थी साइट पर जाकर प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं। आवेदक नौ जून से विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शेड्यूल के मुताबिक स्नातकोत्तर के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून तय की गई है। स्नातक के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई रहेगी। वहीं, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स में प्रवेश के लिए भी आवेदक 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। 

केंद्रीय विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि नौ जून से विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे और इसी आधार पर आवेदक को प्रवेश दिया जाएगा। विवि की वेबसाइट पर विद्यार्थी प्रवेश संबंधी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें