फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजनाओं को मांगे आवेदन

Thu, 30 Aug 2018 07:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश तकनीकी शिक्षा विशिष्ट छात्रवृत्ति योजनाओं के सत्र 2018-19 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राज्य अथवा राज्य से बाहर सरकारी तथा संबद्ध निजी तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत प्रदेश के विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आवेदन एचपी ई पास पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में विद्यार्थियों को अपनी मेरिट में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना कार्यान्वित की जा रही है।

इंजीनियरिंग में डिग्री, स्नातकोत्तर डिग्री के लिए तकनीकी शिक्षा छात्रवृत्ति, डिप्लोमा स्तर व आईटीआई स्तर के पाठ्यक्रमों के लिए तकनीकी शिक्षा विशिष्ट छात्रवृत्ति योजनाएं शामिल हैं। नए संस्थान, नए पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के पंजीकरण के लिए वेब पोर्टल पहले ही शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


वर्ष 2018-19 के लिए छात्रवृत्ति आवेदन प्रपत्र पहली सितंबर से 31 अक्तूूबर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। संस्थानों की ओर से ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन 15 नवंबर तक किया जाएगा, जबकि ऑनलाइन आवेदन के सत्यापित प्रिंट फार्म प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।

विज्ञापन

विज्ञान संकाय में 89.4 से अधिक अंक वालों को छात्रवृत्ति

मार्च-2018 जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं में 477 (89.4 फीसदी) अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को इंस्पायर स्कॉलरशिप फॉर हायर एजूकेशन के तहत छात्रवृत्ति दी जाएगी। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों की सूची और एडवाइजरी नोट बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड कर दिया है।

विद्यार्थी एडवाइजरी नोट में दिए गए वेबसाइट लिंक के माध्यम से अपने शैक्षणिक डाटा को अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड पात्र अभ्यर्थियों को कार्यालय से पत्र भी जारी कर रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें