राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में होटल मैनेजमेंट कोर्स के लिए प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां (मस्सल) के बिजनेस स्कूल में होटल मैनेजमेंट कोर्स के वर्ष 2018-19 के दाखिले के लिए प्रार्थना पत्र फार्म हिमाचल प्रदेश तकनीकी
विश्वविद्यालय की वेबसाइट 222.himtu.ac.in में ऑन लाइन भरे जा रहे हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई तक निर्धारित की गई है। संस्थान के निदेशक एवं प्राचार्य डीपी तिवारी ने बताया कि तीन वर्षीय डिग्री को बीएससी होटल मैनेजमेंट एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी में संचालित किया जा रहा है।
सर्विस फ्रंट ऑफिस और हाउस कीपिंग प्रमुख विषय होंगे। संस्थान में डिग्री कोर्स के लिए योग्यता जमा दो में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। कैंपस में बीएससी होटल मैनेजमेंट एडं सीटी के अलावा एमबीए भी चलाया जा रहा है।
इसकी ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है, जबकि काउंसलिंग 16 जुलाई से शरू होगी। इस संबंध में विवि की वेबसाइट पर पूरी जानकारी उपलब्ध करवा दी गई है।