हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अप्रैल 2021 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवेदन करने की तिथि को विलंब शुल्क के साथ 22 फरवरी तक बढ़ा दिया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि बोर्ड की ओर से मार्च, अप्रैल 2021 में संचालित की जाने वाली परीक्षार्थियों के लिए विलंब शुल्क 2000 रुपये के साथ प्रवेश पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि को अब 22 फरवरी तक बढ़ा दिया है। इससे पहले यह तिथि 15 फरवरी रखी गई थी।