हिमाचल प्रदेश के कृषि विवि पालमपुर के मैदान में चल रही सेना भर्ती में पिछले पांच दिन में साढ़े ग्यारह हजार युवाओं में से केवल 1122 अभ्यर्थी ही ग्राउंड की बाधा को पार कर पाए हैं। सेना भर्ती के लिए पंजीकृत 14 हजार में से 2579 युवा अनुपस्थित भी रहे हैं। कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 14 फरवरी से सेना भर्ती शुरू हुई है। पांच दिन में हजारों युवा मैदानी बाधा पार नहीं कर सके हैं। पालमपुर में भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पिछले पांच दिन के लिए 14,253 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था। 11,674 युवा ही भर्ती में पहुंचे। 2579 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण के बावजूद उपस्थिति दर्ज नहीं करवाई।
---
दिनांक पंजीकरण उपस्थित पास
14 2579 2099 219
15 2667 2126 285
16 2966 2463 205
17 3008 2464 174
18 3033 2522 239