फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विवि पालमपुर में पंजीकरण, कक्षाओं के शेड्यूल में फेरबदल

Sun, 23 Jul 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में एडमिशन लेने और पढ़ाई के लिए अब युवाओं को दो दिन का अतिरिक्त इंतजार करना होगा। दरअसल विवि प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया और कक्षाएं शुरू करने के शेड्यूल में फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत पूर्व में निर्धारित तिथियों से शेड्यूल दो दिन आगे खिसका है।
विज्ञापन


विवि से संबंधित महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण अब 28 जुलाई को होगा। पहले यह 26 जुलाई को होना था। इसी तरह वेटिंग लिस्ट में रखे गए उम्मीदवारों का पंजीकरण अब 31 जुलाई को होगा। पहले यह 28 जुलाई को होना था।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से नामित छात्रों, विदेशी छात्रों और अप्रवासी भारतीयों संवर्ग के चयनित छात्रों का पंजीकरण, जो पहले 26 से 29 जुलाई तक होना था। उसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के पुराने छात्र, जो पहले से ही अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन


उनका पंजीकरण बिना शुल्क पहले 31 जुलाई को होना निर्धरित था, अब उनका पंजीकरण एक अगस्त को होगा। लेकिन, पहले से पढ़ रहे पुराने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र अगली कक्षाओं के लिए अब विलंब शुल्क के साथ चार अगस्त तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। 

विवि के संयुक्त निदेशक डॉ. हृदय पाल सिंह ने कहा कि बीवीएससी प्रथम वर्ष के अतिरिक्त सभी कक्षाएं, जो पहले एक अगस्त से शुरू होनी थी। वह सभी कक्षाएं अब दो अगस्त से शुरू होंगी।

वेटरनरी महाविद्यालय में बीवीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए बची हुई सीटों के लिए वॉक-इन इंटव्यू आठ अगस्त को होगा। पंजीकरण और कक्षाएं शुरू होने की तिथियों में परिवर्तन से संबंधित जानकारी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hillagric.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें