फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि प्रसार अधिकारी, सुपरवाइजर की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 30 May 2018 09:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 601 के तहत कृषि विभाग में कृषि प्रसार अधिकारी के 50 पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2017 को इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे। इसके बाद आयोग ने 29 मार्च, 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसकी मेरिट के आधार पर 142 अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।

आयोग ने पोस्ट कोड 504 के तहत सुपरवाइजर के दो पदों को भरने के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने वर्ष 2016 में इन पदों के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन


आवेदन आने के बाद आयोग ने 26 मार्च 2018 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। इसमें केवल 7 अभ्यर्थियों ने ही भाग लिया, जबकि 103 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। छह अभ्यर्थियों को आगामी परीक्षा के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन


सुपरवाइजर के लिए ये हुए उत्तीर्ण -
504000008, 504000013, 504000079, 504000080, 504000094, 504000102

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें