फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक सेवा आयोगः एचएएस मुख्य परीक्षा को इस दिन तक मिलेंगे एडमिट कार्ड

Tue, 21 Nov 2017 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सभी आवेदकों को कहा है कि वे एचएएस की मुख्य परीक्षा के लिए 24 नवंबर तक अपने दाखिला पत्र हासिल करें। ये परीक्षा 27 से 30 नवंबर के बीच आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन




दो सत्रों में सवेरे 10 से एक बजे और शाम के सत्र में दो से पांच बजे तक यह परीक्षा होगी। यह जानकारी आयोग के सचिव संजीव पठानिया की ओर से जारी की गई है। पठानिया ने कहा है कि 25 जून को एचएएस की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया था। 

अब मुख्य परीक्षा के लिए सभी अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड पहले से ही भेज दिए गए हैं। ये परीक्षा आयोग की वेबसाइट पर दी गई तिथियों के अनुसार और निर्देशों के मुताबिक आयोजित की जा रही है। 
विज्ञापन


जिन भी उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा 2016 के लिए आवेदन किए हैं, उन्हें निर्धारित परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा। उन्हें परीक्षा केंद्रों पर इसके शुरू होने के 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। 

जिन अभ्यर्थियों को 24 नवंबर तक दाखिला पत्र नहीं मिले हैं, वे आयोग के कार्यालय में 10 से पांच बजे के बीच संपर्क सकते हैं। इसके लिए टेलीफोन नंबर 0177-2624313 और टोल फ्री नंबर 1800-180-8004 पर भी संपर्क किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें