फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौणी विवि में दाखिला लेने को इस बार नहीं होगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 04 Aug 2020 08:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोविड-19 के खतरे को देखते हुए नौणी विवि ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए अपने स्नातक कार्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया में संशोधन किया है। इस साल विश्वविद्यालय स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों भरने के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं लेगा। शैक्षणिक काउंसिल की विशेष बैठक के दौरान इस संबंध में फैसला लिया गया। इस वर्ष सामान्य सीटों के लिए जमा दो की परीक्षा में चार विषयों अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, गणित में प्राप्त अंकों और खेल, एनसीसी, एनएसएस, स्काउटिंग, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भागीदारी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


विवि तीन स्नातक कार्यक्रम-बीएससी (ऑनर्स) बागवानी, बीएससी (ऑनर्स) वानिकी और नेरी में बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कार्यक्रम चलाता है। सभी अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से काउंसलिंग प्रोफोर्मा डाउनलोड कर उस पर बताए गए निर्देशों अनुसार भरना होगा। जो छात्र सामान्य और सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए आवेदन कर चुके उन्हें दो अलग-अलग प्रोफोर्मा भरने होंगे।

भरा हुआ काउंसलिंग प्रोफोर्मा और स्कैन किए गए दस्तावेजों की एक पीडीएफ फाइल बनाकर विश्वविद्यालय की ईमेल पर भेजना होगा। सामान्य सीटों और सेल्फ फाइनेंसिंग सीटों के लिए काउंसलिंग प्रोफोर्मा 5 अगस्त दोपहर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सामान्य सीटों के लिए स्कैन की गई पीडीएफ फाइल को ईमेल के माध्यम से 18 अगस्त, और सेल्फ फाइनेंस सीटों के लिए स्कैन की गई पीडीएफ फाइल को ईमेल से 20 अगस्त या उससे पहले भेजना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें