फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया का शेडयूल जारी, लेट फीस भी लगेगी

Sun, 01 Apr 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अप्रैल से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में जमा एक और जमा दो कक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। 11 अप्रैल से दोनों कक्षाओं का शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। रोल ऑन बेसिस (प्रोविजनल एडमिशन) पर दिए जाने वाले दाखिले के लिए दो से दस अप्रैल तक कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी। 11 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस रुपये की लेट फीस के साथ प्रवेश मिलेगा। 

विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नवीं और दसवीं कक्षा में एडमिशन दो से सात अप्रैल तक मिलेगी। नौ अप्रैल से इन दोनों कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उच्च शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन शेड्यूल जारी कर सभी जिला उपनिदेशकों को प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों की छुट्टियों में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। बीते साल का शेड्यूल ही इस शैक्षणिक सत्र में भी जारी रहेगा। 

विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में निकले नतीजे

अप्रैल महीने में कोई छुट्टियां नहीं रहेंगी। सरकारी स्कूलों में एक साल के दौरान कुल 52 छुट्टियां दी जाती हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में दस दिन की छुट्टियां जनवरी महीने में होती हैं। 36 दिन की छुट्टियां जून और जुलाई के बीच निर्धारित की गई हैं।

छह दिन की छुट्टियां दिवाली से दो दिन पूर्व शुरू होती हैं। इसी तरह शीतकालीन स्कूलों में पहली जनवरी से नौ फरवरी, जुलाई के अंतिम सप्ताह और दीवाली के दौरान छह छुट्टियां तय की गई हैं। 

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शनिवार को पहली से नवीं और जमा एक कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। शीतकालीन स्कूलों में पहली से नवीं का परिणाम 31 दिसंबर को घोषित हो चुका है। शीतकालीन स्कूलों में शनिवार को जमा एक कक्षा का परिणाम घोषित हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें