फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह कोर्सों में प्रवेश के लिए इस दिन से शुरू होंगे दाखिले

Thu, 26 Jul 2018 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीवीटी के मान्यता प्राप्त सीटीएस (क्राफ्ट्समैन ट्रेनिंग स्कीम) में छह कोर्सों के लिए दाखिले 27 जुलाई से शुरू होंगे। मेरिट के आधार पर 15 वर्ष या इससे अधिक आयु वाली लड़कियों या महिलाओं को दाखिला मिलेगा।

विज्ञापन


एक वर्षीय प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कौशल ट्रेनर संस्थान (एनएसटीआई) के माध्यम से दिया जाएगा। शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान शालाघाट शिमला की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार फैशन डिजाइन टेक्नोलॉजी में 32 सीटें, फूड एंड वेवरेजिज

सर्विस सहायक की 16 सीटें, डेस्कटॉप पब्लिकेशन ऑपरेटर की 20 सीटें, फूड प्रोडक्शन सामान्य के लिए 20 सीटें, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेट्रियल सहायक की 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन के लिए भी 20 सीटें निर्धारित

इन कोर्सों के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। आर्किटेक्चर ड्राफ्ट्समैन के लिए भी 20 सीटें निर्धारित की गई हैं। इस कोर्स के लिए अभ्यर्थी जमा दो विज्ञान संकाय में 40 फीसदी से अधिक अंकों के साथ पास होना चाहिए।

इन सभी कोर्साें के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई थी। चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट 25 जुलाई को जारी की गई है। चयनित अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 27 जुलाई से शुरू होगी। इन कोर्सों के लिए प्रशिक्षण अगस्त माह के पहले या दूसरे सप्ताह से शुरू होगा।

खंड विकास अधिकारी भोरंज कीर्ति चंदेल का कहना है कि इस अधिसूचना से सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है। इसकी अधिक जानकारी संस्थान की वेबसाइट से ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे कोर्सों का महिलाओं को भरपूर लाभ लेना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें