फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन करने वालों को ही मिलेगा बीएड में प्रवेश

Wed, 31 Jul 2019 12:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में बीएड के शुरू हो रहे बैच में सिर्फ उन्हीं को प्रवेश दिया जाएगा जो ऑनलाइन आवेदन करेंगे। विवि के डीएस प्रो. अरविंद कालिया ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2019-21 के लिए दो वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश को ऑनलाइन काउंसलिंग हो रही है। प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों ने अब तक ऑनलाइन फार्म नहीं भरा है, उसे समय से भर लें। जिनको सीट का आवंटन हो चुका है वे आवंटन पत्र में दर्शाई गई फीस भी तय समय सीमा पर ऑनलाइन भर लें। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में खाली सीटों के लिए 3 को काउंसलिंग
प्रदेश विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र खनियारा (धर्मशाला) में नौ विभागों में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए कुछ सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए केंद्र में तीन अगस्त को फिर से काउंसलिंग होगी।

केंद्र में विधि विभाग, एमए अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, एमएससी भू-विज्ञान और पीजीडीसीए विभाग में सब्सिडाइज और नॉन सब्सिडाइज सीटों के लिए 28 जुलाई तक आवेदन मांग गेए थे। जिन छात्रों ने इन सीटों के लिए आवेदन किया है। वे तीन अगस्त को क्षेत्रीय केंद्र खनियारा के कार्यालय में सुबह 10 बजे अपने सभी दस्तावेजों सहित काउंसलिंग के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन


डीएलएड के लिए प्रवेश परीक्षा चार अगस्त को
दो वर्षीय डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) सत्र-2019 के लिए प्रवेश परीक्षा चार अगस्त को होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 90 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पूर्व प्रवेश परीक्षा के लिए बोर्ड ने 25 जून से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट के सीईटी डीएलएड-2019 लिंक पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर प्रवेश पत्र हासिल कर सकते हैं। डाक से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें