फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए इस दिन तक करें आवेदन

Tue, 04 Feb 2020 12:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषयों में बारहवीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे छात्र प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर पर साल में दो बार नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर की परीक्षा करवाता है। पहली प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल और दूसरी प्रवेश परीक्षा 31 मई को होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पहली प्रवेश परीक्षा के लिए 16 मार्च और दूसरी प्रवेश परीक्षा के लिए 4 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में हमीरपुर और शिमला में परीक्षा केंद्र होंगे। देशभर में 123 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। देश से बाहर के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दुबई में भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 2000 रुपये प्रवेश परीक्षा शुल्क और आरक्षित वर्ग के लिए 1700 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। जबकि दोनों परीक्षाओं में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को 3100 रुपये आवेदन शुल्क देना पड़ेगा।

 

डिप्लोमा इन आर्किटेक्चर की पढ़ाई करने वाले भी इस पांच वर्षीय डिग्री कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनआईटी हमीरपुर के अलावा कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां में आर्किटेक्चर में डिग्री कोर्स की पढ़ाई होती है। स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर नगरोटा बगवां के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा 19 अप्रैल और दूसरी प्रवेश परीक्षा 31 मई 2020 को होगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें